CG News:-छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में होगी जनगणना 2026: 62,500 कर्मचारी तैनात, डिजिटल सर्वे में पूछे जाएंगे 33 सवाल

Share

CG News:-छत्तीसगढ़ में जनगणना 2026 इस बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से होगी। नागरिक खुद भी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद हर व्यक्ति को एक SE ID मिलेगी और फिर अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।

– यह प्रक्रिया जनगणना अधिनियम 1948 के तहत होगी और सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


CG News:-जनगणना 2026 – प्रमुख तथ्य

बिंदुजानकारी
चरण2 चरणों में
पहला चरणघर-घर सर्वे (33 सवाल)
दूसरा चरणजातिगत जनगणना
डिजिटल सुविधामोबाइल ऐप + ऑनलाइन सेल्फ एंट्री
सेल्फ गणना तारीख16 – 30 अप्रैल 2026
टोल फ्री नंबर1855

CG News:-पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

मकान से जुड़े सवाल

  • भवन नंबर, जनगणना नंबर
  • फर्श, दीवार, छत का प्रकार
  • मकान का उपयोग (रहने/दुकान)
  • मकान की स्थिति

परिवार से जुड़े सवाल

  • कुल सदस्य संख्या
  • मुखिया का नाम, लिंग, वर्ग (SC/ST/अन्य)
  • मकान मालिकाना या किराया
  • कमरों की संख्या, शादीशुदा जोड़े

सुविधाओं से जुड़े सवाल

  • पानी का स्रोत और उपलब्धता
  • बिजली/रोशनी
  • शौचालय और उसका प्रकार
  • नहाने की जगह, रसोई, LPG/PNG
  • खाना पकाने का ईंधन

डिजिटल और उपकरण

  • टीवी, रेडियो
  • इंटरनेट सुविधा
  • लैपटॉप/कंप्यूटर
  • मोबाइल/फोन

वाहन और अन्य जानकारी

  • साइकिल, बाइक, कार
  • परिवार का मुख्य अनाज
  • मोबाइल नंबर (केवल जनगणना हेतु)

CG News:-गलत जानकारी देने पर जुर्माना

  • गलत सूचना देने या सहयोग न करने पर
    ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

CG News:-कितने लोग होंगे तैनात?

पदसंख्या
जिला जनगणना अधिकारी47
जिला स्तरीय अधिकारी250
चार्ज अधिकारी472
मास्टर ट्रेनर1,160
प्रगणक51,300
पर्यवेक्षक9,000
कुल62,500

CG News:-कहां-कहां होगा सर्वे?

  • 33 जिले
  • 195 नगरीय निकाय
  • 252 तहसील
  • लगभग 19,978 गांव
  • 49,000 सर्वे ब्लॉक बनाए गए

प्रवासियों के लिए अहम नियम

अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में काम कर रहा है (जैसे मध्य प्रदेश का व्यक्ति छत्तीसगढ़ में),
– उसकी गणना उसके मूल निवास पर ही होगी।


CG News:-दूसरे चरण में जातिगत जनगणना

जनगणना के दूसरे चरण में जातिगत डेटा भी इकट्ठा किया जाएगा, जो इस बार का बड़ा बदलाव है।


खास बात

– आजादी के बाद यह 8वीं जनगणना होगी
– पहली बार लोग खुद ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *