Global Market:-भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी, जनरल लाइसेंस रिन्यू करने से इनकार

Share

Global Market:-अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए दी गई अस्थायी छूट (waivers) को अब खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent ने साफ कर दिया है कि रूसी तेल के लिए पहले दिए गए जनरल लाइसेंस को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि ये छूट केवल उन तेल शिपमेंट के लिए थी, जो 11 मार्च से पहले समुद्र में थे और अब तक डिलीवर होकर इस्तेमाल हो चुके हैं। इसके बाद किसी भी देश को यह राहत नहीं मिलेगी।



Global Market:-क्यों दी गई थी छूट?

मार्च में United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्कालीन Trump Administration ने अस्थायी रूप से कई देशों (जिसमें India भी शामिल था) को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दी थी।


Global Market:-अब क्या असर पड़ेगा?

  • भारत समेत कई देशों के लिए सस्ता रूसी तेल खरीदना मुश्किल होगा
  • वैश्विक तेल बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है
  • ऊर्जा लागत बढ़ने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *