Crime News:-दो गुटों में खूनी झड़प: तलवार और पत्थरों से हमला, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

Share

Crime News:-जिले के चरचा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ी हिंसक घटना सामने आई। बाजार पारा इलाके में पुरानी दुश्मनी के कारण दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से तलवार और ईंट-पत्थरों से हमला शुरू हो गया।

इस झड़प में कुल 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है।

Crime News:-प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। रविवार रात फिर से आमना-सामना हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और लोग काफी सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *