नाबालिग का अपहरण कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार…
राजनांदगाव। घुमका पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मड़ई घूमने आई नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात आरोपी अपहरण कर ले गया है। पु्लिस अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना पर प्रकरण की पीड़िता की बरामदगी ग्राम मोहलई के पोषण बंजारे के कब्जे से बरामद किया गया है। प्रकरण के पीड़िता के साथ आरोपी पोषण बंजारे ने शादी करने का प्रलोभन देकर उनके साथ लगातार शारीरिक संबंध की जानकारी सामने आई। पुलिस आरोपी पोषण बंजारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
