UCC पर रायपुर में मुस्लिम समाज का मंथन, लिव-इन प्रावधान पर उठे सवाल; समिति के सामने रखेंगे सुझाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया के बीच मंगलवार को रायपुर में मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों की अहम बैठक हुई। गुरु घासीदास ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में UCC के अलग-अलग प्रावधानों पर चर्चा की गई और समाज की ओर से सुझाव एवं आपत्तियां तैयार करने पर मंथन हुआ।…
