श्रमिकों को आज जारी होंगे 28.41 करोड़, मंत्री करेंगे ट्रांसफर…

Share

रायपुर। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 17 जनवरी को प्रदेश के 75 हजार 543 श्रमिक परिवारों को 28.41 करोड़ की सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

मंडल द्वारा 42 हजार 071 निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 5 करोड़ 54 लाख 38 हजार रुपए की राशि के नि:शुल्क गणवेश एवं पुस्तक कापी वितरित की जाएगी।

इसी तरह 2351 श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 4 करोड़ 70 लाख 20 हजार रुपए, 62 श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 93 हजार, मुयमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 39 श्रमिकों को 39 लाख रुपए तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के 1 श्रमिक को 20 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *