Chhattisgarh News:-बिना ‘प्रिंसिपल सर्टिफिकेट’ के कीटनाशक स्टॉक! बालाजी कृषि केंद्र पर कार्रवाई, 34 कंपनियों को भी नोटिस
Chhattisgarh News:-जांजगीर-चांपा। किसानों को गुणवत्तापूर्ण और नियमों के अनुरूप कीटनाशक उपलब्ध कराने को लेकर कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। नवागढ़ विकासखंड के मेसर्स बालाजी कृषि केंद्र में निरीक्षण के दौरान अलग-अलग कंपनियों के कीटनाशक उत्पादों के भंडारण से संबंधित दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।…
