मछली पकड़ने के दौरान गिरी बिजली, चपेट में आये दो सगे भाई

Share

कोरबा। कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम कुदमुरा डोमाडीह में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना रविवार दोपहर की है। गांव में रहने वाले 52 वर्षीय रामसिंह बिंझवार और 49 वर्षीय धरम सिंह बिंझवार घर से थोड़ी दूरी पर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए थे।

इस बीच मौसम ने करवट ली। बूंद- बांदी होने लगी। इससे बचने के लिए दोनों भाई तालाब से बाहर निकल गए। एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर दोनों भाई झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *