ईरान और इजराइल युद्ध में फंसे 290 भारतीय लौटे, 710 लोग आज आएंगे वापस…

Share

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल में पिछले आठ दिन से चल रहे युद्ध के बीच ईरान के मशहद शहर में फंसे 290 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक और विमान शुक्रवार देर रात नई दिल्ली पहुंचा। इसके अतिरिक्त दो और विमान शनिवार को आएंगे। तीनों विमानों से एक हजार विद्यार्थियों की सुरक्षित वतन वापसी होगी। वहीं ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए विशेष मानवीय रुख दिखाते हुए अपना हवाई मार्ग खोलने का फैसला किया है, जो युद्ध की शुरुआत के बाद से बंद है। इस संकट के समय ईरान का यह कदम बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय भारत-ईरान कूटनीतिक सहयोग का एक उदाहरण है।

भारत सरकार ने ईरान-इजरायल युद्ध में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार ईरान में फंसे नागरिकों का लाना प्राथमिकता है। दो अन्य फ्लाइटों से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट, खासकर ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में पढ़ रहे युवा भारत लौटेंगे। इससे पहले, 110 छात्रों को उत्तरी ईरान से सड़क मार्ग के माध्यम से अर्मेनिया ले जाया गया था, जहां से वे विशेष विमान द्वारा गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। इस अभियान में अर्मेनिया सरकार व भारतीय दूतावास की भी अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *