3 साल की मासूम से दुष्कर्म, 13 साल के नाबालिग लड़के की करतूत…
रायपुर। रायपुर के मोवा इलाके में एक 3 साल की बालिका से उसके पड़ोस में रहने वाले 13 साल के नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने नाबालिग बालक को पकड़ लिया है। दुष्कर्म की शिकार बालिका अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोपहर 12 से 1 बजे पीड़िता अपने घर में थी।
उसी समय अपचारी बालक भी आया। दोनों अक्सर साथ में खेलते थे। आज भी दोनों खेल रहे थे। उस समय घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया। पीड़िता की मां पहुंची, तो उसकी हालत देखकर उससे पूछताछ की। बच्ची ने अपचारी बालक का नाम बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ लिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
