देश भर में कोरोना से 24 घंटे में 5 मौतें, 300 नए मामले आए सामने, इन शहरों में मिले पॉजिटिव…

Share

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही मौतों के आंकड़े भी धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में 5 मौतें हो गई हैं। कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या की बात करें तो कल से आज तक में 300 नए मरीज कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इन्हें होम आईसोलेट होने की सलाह दी गई है।

कोरोना वायरल धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। कल तक जहां पॉजिटिव केसों की संख्या कुल 6500 थी वह अब 6815 पहुंच गई है। कोरोना के नया वैरियंट्स कुछ खतरनाक नजर आ रहा है। नए वैरिएंट्स से 12 राज्यों में अब कुल 70 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। मध्य प्रदेश 9 नए केस सामने आए हैं जिसके यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 43 हो गई हैं।

24 घंटों में इन राज्यों में कोरोना से 5 मौतें

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 24 घंटे में पांच मौतें हुई हैं। इसमें सोमवार को कर्नाटक में कोरोना से 2 लोगों की जान गई है। ऐसे में यहां अब तक कुल 11 मौतें हो चुकी हैं। वहीं केरल, दिल्ली और झारखंड में एक-एक मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र और केरल में मौतें अधिक

महाराष्ट्र और केरल में कोरोना की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना अधिक गंभीर नजर आ रही है। यहां एक्टिव केसों की संख्या के साथ मरने वालों में भी बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं केरल में भी यह आंकड़ा 16 पहुंच गया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 11 मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *