9 वीं की छात्रा ने आधी रात घर में लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस…

Share

भिलाई। रायगढ़ आरटीओ में पदस्थ प्रधान आरक्षक नारद सिंह ठाकुर की बेटी कक्षा नवमी की छात्रा मौली ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से उसे नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार व बुधवार दरमियानी रात की है। नारद सिंह का घर द्वारिकापुरी में है।रायगढ़ आरटीओ में प्रधान आरक्षक है। परिवार और बच्चे यही रहते है। रात में खाना खाने के बाद दोनों बेटिया मौली ठाकुर और तनवीर ठाकुर अपने कमरे में चली गई। मौली कक्षा 9 वीं की छात्रा थी। दो तीन दिन से गुमसुम थी। मनोचिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि दोनों बहने एक ही कमरे में सोई। जब उसकी छोटी बहन सो गई तब मौली ने फांसी लगा ली। उसने रात सिढ़ी की स्टील रेलिंग में दुपट्टा से फंदा बनाया था। परिजन सुबह उठे तो बंटी को फंदे पर लटके देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *