Breaking News:-ISIS को बड़ा झटका: अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ढेर हुआ नंबर-2 कमांडर अबू बिलाल, ट्रंप बोले- “दुनिया का सबसे एक्टिव आतंकी था”

Share

Breaking News:-आतंकी संगठन ISIS को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने दावा किया है कि ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को संयुक्त सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की सेना ने मिलकर यह बेहद कठिन और गुप्त मिशन पूरा किया।

ट्रंप के मुताबिक, अबू बिलाल लंबे समय से अफ्रीका में छिपकर ISIS के नेटवर्क को चला रहा था। अमेरिका की खुफिया एजेंसियां काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। सही जानकारी मिलने के बाद उसे निशाना बनाया गया। ट्रंप ने उसे “दुनिया का सबसे एक्टिव आतंकवादी” बताते हुए कहा कि उसकी मौत से ISIS के फंडिंग नेटवर्क और आतंकी योजनाओं को बड़ा नुकसान पहुंचेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अबू-बिलाल अल-मिनुकी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य का रहने वाला था और ISIS के पश्चिम अफ्रीका नेटवर्क का प्रमुख चेहरा माना जाता था। वह संगठन के लिए फंडिंग, भर्ती और हमलों की साजिश तैयार करने का काम करता था। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि वह विदेशों में अमेरिकी हितों पर हमले की तैयारी भी कर रहा था।

Breaking News:-अमेरिका ने साल 2023 में उसे “स्पेशली डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट” घोषित किया था। इसके बाद उसकी संपत्तियों पर रोक लगा दी गई थी और किसी भी अमेरिकी व्यक्ति या कंपनी को उससे लेन-देन करने की अनुमति नहीं थी।

हालांकि अमेरिका ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह ऑपरेशन नाइजीरिया के किस इलाके में हुआ, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में लेक चाड क्षेत्र का जिक्र किया गया है। नाइजीरिया सरकार ने भी इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में ISIS ने नाइजीरिया और आसपास के इलाकों में कई हमलों की जिम्मेदारी ली थी। ऐसे में अबू बिलाल की मौत को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अफ्रीका में ISIS नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है, हालांकि संगठन नए कमांडरों के जरिए खुद को फिर सक्रिय करने की कोशिश कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *