CG News:-छत्तीसगढ़ में रोजगार क्रांति! 108 युवाओं को नौकरी देकर अभिषेक चटोराज बने राज्य के नंबर-1 रोजगारदाता
CG News:-रायपुर। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु अमर करम लॉजिस्टिक्स एलएलपी के संचालक अभिषेक चटोराज जी को उद्योग विभाग, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं लगभग सवा दो लाख रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।


यह सम्मान इसलिए भी विशेष है क्योंकि अभिषेक जी की कंपनी ने 1 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 108 युवाओं को पहली बार रोजगार उपलब्ध कराया, जो छत्तीसगढ़ राज्य में बेहतर उपलब्धि रही।
यह गरिमामय कार्यक्रम रायपुर स्थित एम्स ऑडिटोरियम में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, माननीय उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जी, माननीय वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और नए भारत के निर्माण की प्रेरणादायक मिसाल है।
