CG News:-राहुल गांधी के रायपुर दौरे से पहले CM साय का तंज, बोले- जहां कदम पड़ते हैं, वहां कांग्रेस का हाल देश देख चुका है

Share

CG News:-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है, यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।

CG News:-राहुल गांधी देंगे जीत का मंत्र

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी आज शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे करीब साढ़े पांच घंटे तक शिविर में मौजूद रहेंगे और जिला अध्यक्षों सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने संबोधन में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कांग्रेस का लक्ष्य प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

CG News:-राजनीतिक माहौल गर्म

एक ओर कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। राहुल गांधी के दौरे और उनके संबोधन पर अब प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *