Compartment Exam 2026:-CBSE ने बदली कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख! 15 नहीं अब 28 जुलाई को होगा एग्जाम, 8 जुलाई तक नहीं किया ये काम तो छूट जाएगा मौका

Share

Compartment Exam 2026:-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 28 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही बोर्ड ने पात्र छात्रों के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई तय की गई है।

Compartment Exam 2026:-स्कूल के माध्यम से ही होगा आवेदन

CBSE ने स्पष्ट किया है कि नियमित (Regular) छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए सीधे आवेदन नहीं कर सकते। उन्हें उसी स्कूल से संपर्क करना होगा, जहां से उन्होंने वर्ष 2026 की कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा दी थी। स्कूल ही ‘परीक्षा संगम (Pariksha Sangam)’ पोर्टल के माध्यम से छात्रों की जानकारी ऑनलाइन जमा करेंगे।

Compartment Exam 2026:-हर पात्र छात्र का नाम शामिल करना होगा

बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जिन छात्रों का परिणाम Compartment आया है, उनका नाम हर हाल में LOC में शामिल किया जाए। यदि किसी छात्र से संपर्क नहीं हो पाता है, तब भी स्कूल उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करेंगे ताकि वह परीक्षा से वंचित न रह जाए।

Compartment Exam 2026:-इन छात्रों को मिलेगा मौका

CBSE के अनुसार, कंपार्टमेंट श्रेणी में आए छात्रों के अलावा कुछ पात्र छात्र एक विषय में Improvement Exam के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसकी पात्रता बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार ही होगी।

Compartment Exam 2026:-आवेदन की आखिरी तारीख याद रखें

  • LOC प्रक्रिया शुरू: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जुलाई 2026
  • कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री परीक्षा: 28 जुलाई 2026

CBSE ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पात्र छात्र का नाम निर्धारित समय तक LOC में शामिल नहीं किया गया, तो बाद में उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द अपने स्कूल से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *