CG Assembly:-मानसून सत्र का समापन आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा में करेंगे शिरकत

Share

CG Assembly:-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। सत्र के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों के साथ लंबित विधायी और वित्तीय कार्यों के निपटारे की संभावना है। विपक्ष भी विभिन्न जनहित और प्रदेश से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह करीब 9 बजे बगिया (जशपुर) से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे नवा रायपुर स्थित सेक्टर-19 के छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन पहुंचेंगे, जहां वे सुबह लगभग 10:35 बजे से शाम 5:30 बजे तक सदन की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे।

CG Assembly:-मानसून सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, वन अधिकार, भर्ती और विकास कार्यों सहित कई विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अंतिम दिन भी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों और आवश्यक विधायी प्रक्रियाओं के पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। राजनीतिक जानकारों की नजर आज के सत्र पर टिकी हुई है, क्योंकि समापन दिवस पर सरकार कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और जवाब भी सदन में प्रस्तुत कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *