Korba Breaking News:-कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा: आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल के बच्चे को बनाया शिकार, मौत

Share

Korba Breaking News:-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया। पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला। गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Korba Breaking News:-पिता से मिलकर लौट रहा था बेटा, रास्ते में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं और वर्तमान में परिवार के साथ दादर गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय किशोर पटेल पास ही एक घर में काम कर रहे थे। उनका बेटा प्रकाश उनसे मिलने आया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

Korba Breaking News:-सिर और गले पर किए गंभीर वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया और उसके सिर, गले तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बेटे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Korba Breaking News:-इलाके में मातम, लोगों में गुस्सा

मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

Korba Breaking News:-पुलिस जांच में जुटी

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *