Mahadev Online Book:-महादेव ऐप घोटाले में बड़ा खुलासा! विकास गर्ग ED की गिरफ्त में, 4,000 करोड़ की संपत्ति पर शिकंजा

Share

Mahadev Online Book:-रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। नई दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद विशेष PMLA अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर उन्हें रायपुर लाया गया, जहां विशेष अदालत ने 24 जुलाई 2026 तक 10 दिनों की ED हिरासत में भेज दिया है।

ED का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, विदेशी निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Mahadev Online Book:-दिल्ली से गिरफ्तारी, रायपुर में होगी पूछताछ

ED के अनुसार विकास गर्ग को 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा-19 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद 15 जुलाई को रायपुर लाया गया। रायपुर की विशेष अदालत ने उन्हें 24 जुलाई तक ED की कस्टडी में भेज दिया।

Mahadev Online Book:-4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर ED का शिकंजा

महादेव ऑनलाइन बुक और अन्य अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की जांच के दौरान ED अब तक करीब 4,000 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां अटैच, फ्रीज़ और ज़ब्त कर चुकी है। एजेंसी का दावा है कि यह देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में से एक है।

Mahadev Online Book:-हर महीने 450 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई

जांच एजेंसी के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज का संचालन विदेश से फ्रेंचाइज़ी आधारित ‘पैनल सिस्टम’ के जरिए किया जाता था। इस नेटवर्क के माध्यम से हर महीने 450 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध कमाई की जाती थी।

Mahadev Online Book:-शेल कंपनियों और विदेशी निवेश के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग

ED की जांच में सामने आया है कि अवैध कमाई को वैध दिखाने के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार दुबई, मॉरीशस और यूनाइटेड किंगडम स्थित कंपनियों के माध्यम से QIP, FPI, FDI और FCCB जैसे निवेश मार्गों का उपयोग कर धन को विभिन्न कंपनियों में लगाया गया।

ED का आरोप है कि यह निवेश विकास गर्ग के स्वामित्व या नियंत्रण वाली सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में किया गया, ताकि अवैध धन को वैध स्वरूप दिया जा सके।

Mahadev Online Book:-EBIX Inc. में हिस्सेदारी खरीदने का भी आरोप

जांच के मुताबिक, कथित मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अमेरिका की कंपनी EBIX Inc. में 97.58 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी किया गया। इसके अलावा भारत और विदेशों में शेयर, सिक्योरिटीज और अन्य परिसंपत्तियों में निवेश किए जाने का भी आरोप है।

Mahadev Online Book:-940 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही हो चुकी थीं अटैच

इससे पहले 5 जून 2026 को ED ने विकास गर्ग, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया था। इनमें आवासीय संपत्तियां, जमीन, इक्विटी शेयर और अन्य वित्तीय परिसंपत्तियां शामिल थीं।

Mahadev Online Book:-कई राज्यों की FIR के आधार पर शुरू हुई जांच

ED ने यह जांच छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। इन मामलों में ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के संचालकों, प्रमोटरों और सहयोगियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार मामले में पहले ही सात प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं तथा विशेष PMLA अदालत में अभियोजन शिकायत भी दायर की जा चुकी है। अदालत मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध का संज्ञान ले चुकी है और मामले की जांच लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *