Chhattisgarh Crime News:-हैवानियत की इंतहा! महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए, फिर किया दुष्कर्म

Share

Chhattisgarh Crime News:-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। चंदनू थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म और फिर पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य अपराध में गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली (42) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दुकलिहीन बाई बंजारे (50) 7 जुलाई से लापता थीं। 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास अमरैया नाला और शिवनाथ नदी के किनारे उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के हाथ-पैर काटकर दो अलग-अलग गठरियों में बांध दिए गए थे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड, एफएसएल टीम, ड्रोन, नाव और सर्च लाइट की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Chhattisgarh Crime News:-हत्या के बाद शव के साथ किया दुष्कर्म

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 जुलाई की रात वह महिला के घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया। अपराध छिपाने के लिए उसने आरी से शव के हाथ-पैर काटे, दो गठरियों में बांधा और अगले दिन रात के अंधेरे में शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

Chhattisgarh Crime News:-चोरी भी की, हथियार बरामद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने महिला के घर से 2,500 रुपये भी चुरा लिए थे। इनमें से 500 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, आरी और अन्य अहम साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

Chhattisgarh Crime News:-पहले भी कर चुका है हत्या

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रामप्रसाद सोनवानी वर्ष 2017 में गांव की ही एक महिला की हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने एक बार फिर जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *