Breaking News:-सूरजपुर में बाघ की खाल का बड़ा खेल बेनकाब! WCCB की रेड में 3 संदिग्ध दबोचे
Breaking News:-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से आई वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम ने देर रात धारसेड़ी गांव में छापा मारकर बाघ की खाल बरामद की और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
Breaking News:-जानकारी के मुताबिक, टीम को वन्यजीव तस्करी की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान बाघ की खाल बरामद होने के बाद तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि इस मामले में एक बड़ा तस्करी गिरोह भी शामिल हो सकता है।

गौरतलब है कि सूरजपुर और आसपास के इलाकों में पहले भी वन्यजीवों की खाल की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल WCCB की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
