सी-मार्ट को लेकर महिला समूहों ने किया विरोध, रखी यह मांग…

Share

भिलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग में पावर हाउस के पास मौजूद सी-मार्ट को डिस्पेंसरी के लिए किराए पर श्रम विभाग को नगर निगम, भिलाई देने की तैयारी कर रहा है। इसका महिला समूहों ने विरोध किया है। उनका तर्क है कि महिलाओं के उत्थान को लेकर इसे शुरू किया गया था। निगम महिलाओं के रोजगार के लिए ही सी-मार्ट का उपयोग करे। इस मार्ट में महिला समूहों के तैयार किए गए उत्पाद को रखकर बेचा जाए। इसमें निगम और शासन मदद भी करे।

सी-मार्केट भवन को दूसरे विभाग को किराए पर दिया जाएगा, तो सैकड़ों महिलाओं के रोजगार का रास्ता बंद हो जाएगा। इस वजह से निवेदन है कि सी-मार्केट को दूसरे काम के लिए किराए पर नहीं दिया जाए।

प्रभा गौतम, उपाध्यक्ष, महक, महिला स्व सहायता समूह, भिलाई

सृष्टी महिला स्व सहायता समूह की कोषाध्यक्ष एम पुन्यावती भिलाई महिलाओं के हित में ही इस सी-मार्ट का उपयोग किया जाए। इस तरह से दूसरे विभाग को किराए पर देने से निगम बचे। यह महिलाओं के लिए शुरू किया गया व्यवसायिक भवन था।

समूह की यह सामग्री मिल रही थी सी-मार्ट में

सी-मार्ट में स्व सहायता समूह की ओर से तैयार की गई सामग्री को बेचा जा रहा था। यहां ठेठरी, खुर्मी, अचार, पापड़ समेत अन्य ढेर सारी सामग्री मिल रही थी। इसके साथ-साथ ब्रांडेड कंपनी की सामाग्री भी यहां आसानी से मिल रही थी। शासन ने मदद करके महिलाओं को पैर में खड़ा करने के लिए इसे शुरू किया था।

सी-मार्केट शुरू करें

खुर्सीपार राधे-राधे महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष जी श्रावंती सी-मार्केट महिलाओं के उत्थान के लिए बनाए थे। उससे महिलाओं को रोजगार मिल रहा था। इसे दूसरे विभाग को देना महिलाओं के स्व रोजगार के खिलाफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *