ज्वेलर्स शॉप में उठाईगिरी, दस अंगूठी लेकर भागे बदमाश…
भिलाई। गयानगर दुर्ग स्थित बालाजी ज्वेलरी शॉप में दिन दहाड़े उठाईगिरी हो गई। ज्वेलरी दुकान से सोने की 10 अंगूठी लेकर बाइक सवार गायब हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। आरोपियों को पुलिस खोज रही है।
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे की घटना है। ज्वेलरी शॉप में बाइक सावर दो युवक पहुंचे। दुकान संचालक से सोने की अंगूठी दिखाने कहा। दोनों युवकों को व्यापारी ने सोने की 10 अंगूठी देखने को दिया। दोनों युवकों ने दुकानदार को बातचीत में उलझाया।
इसके बाद मौका देखते ही 10 अंगूठी कीमत करीब 3 लाख रुपए को लेकर भाग गए। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग टीम को एक्टिव किया। संभावित पाइंट में नाकेबंदी की गई। आरोपी बाइक से आए थे। वारदात को अंजाम देकर बघेरा की ओर भागे है।
