बिलासपुर आ रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दौरा 15 जनवरी को तय दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल…

Share

बिलासपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे है। धनखड़ बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में 15 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

दीक्षांत समारोह में सत्र 2022-23 और 2023-24 के कुल 340 मेधावी छात्रों को विभिन्न श्रेणियों के पदक दिए जाएंगे। इनमें 170 स्वर्ण पदक, 148 विश्वविद्यालय पदक, 18 दानदाता पदक और 2 विशेष पदक शामिल हैं। कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को संभागायुक्त महादेव कावरे और आईजी संजीव शुक्ला ने कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल की उपस्थिति में तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल और आसपास का क्षेत्र नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *