रायपुर में तीन दिवसीय युवा उत्सव कल से, दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत…

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर की साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रहा है। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें प्रदेश के 33 जिलों से लगभग 3500 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे।

होगा राज्य की कला संस्कृति का प्रदर्शन

खेल मंत्री ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन में युवाओं को छत्तीसगढ़ की संस्कृति,कला और परंपरा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। राजधानी में तीन दिन तक हजारों कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहले दिन 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में महोत्सव का उद्घाटन होगा।

सीएम करेंगे युवाओं से संवाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर निर्माण पर आधारित नाटक “मैं अयोध्या हूं” की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा एक दशक में भारत के विकास की कहानी को दर्शाता लेजर शो होगा। महोत्सव के तीसरे दिन 13 जनवरी को ‘सुपर 30’ के प्रसिद्ध शिक्षक आनंद कुमार युवाओं को प्रेरित करेंगे। वहीं दायरा बैंड “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” की प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम के अंतिम दिन राज्यपाल रमेन डेका, युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे, जिसके बाद डॉ. कुमार विश्वास और अन्य कवियों के साथ “युवा कवि सम्मेलन” महोत्सव का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *