उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 की दर्दनाक मौत…

Share

उत्तराखंड। उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था। गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रह है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और BDO भटवाड़ी भी रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट एयरलाइंस का था। हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.”

उन्होंने कहा, “ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *