नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क…

Share

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर सनसनीखेज धमकी मिली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें लिखा गया कि स्टेडियम को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह मेल ‘पाकिस्तान’ के नाम से भेजा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हरकत में आते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

गुजरात पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ईमेल की स्रोत की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे मेल की ट्रेसिंग कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि इसे कहां से और किसने भेजा है।

GCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे लगातार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं और स्टेडियम में सभी सुरक्षा मानकों को पुख्ता किया जा रहा है। इसके अलावा BCCI और IPL की आयोजन समिति को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि धमकी की सच्चाई की पूरी जांच की जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *