मधुमक्खियों के हमले में सीआरपीएफ के डॉगी शहीद, कुर्रेगुट्टा में खोज रहा था आइईडी…

Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कुर्रेगुट्टा के पहाड़ों में चले ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने तीन सप्ताह में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ के डॉगी ‘रोलो’ ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन उसने मधुमक्खियों के हमले में दम तोड़ दिया।

‘रोलो’ ने इस दौरान आइईडी खोजने का प्रयास कर रहा था कि मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। सीआरपीएफ के जवानों ने रोलो को मधुमक्खियों से बचाने का प्रयास किया। उसे एक पॉलीथीन शीट से ढक दिया गया, लेकिन मधुमक्खियां पॉलीथीन शीट में घुस गईं।

उन्होंने रोलो को बुरी तरह काट लिया। इससे रोलो की मौत हो गई। सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह ने डॉग रोलो को मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क (सम्मान) से सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *