फूड प्लांट के कर्मचारियों ने चोरी से बेच दिया 60 लाख का चना, एक गिरफ्तार…

Share

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से सटे ग्राम भिट्ठी कला स्थित फूड प्लांट के कर्मचारियों ने मालिक को 55-60 लाख की चपत लगा दी। दरअसल कर्मचारियों ने करीब 90-100 टन चना चोरी कर बेच दिया था। इसकी जानकारी जब रायपुर निवासी कारोबारी को हुई तो उसने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

रायपुर निवासी राहुल रंजन करंसी टावर जीई विशालनगर रायपुर स्थित अम्बिकाह परबोइल्ड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। उसका अंबिकापुर के भिट्ठीकला में बीएम फूड प्लांट भी है। उसने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके यहां काम करने वाले इंतिजार अली शेर सहित अन्य कर्मचारियों ने मिलकर 1 सितंबर 2024 से 31 जनवरी तक करीब 90-100 क्विंटल चना किसी को बेचकर रुपए का गबन कर लिया है। चने की कीमत करीब 55-60 लाख रुपए बताई जा रही है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 316(5), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की।

स्थानीय व्यापारियों को बेचा

पुलिस ने आरोपी उत्तर प्रदेश के रमाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असारा बागपत निवासी इंतिजार अली शेर (31) को गिरफ्तार कर लिया। वह शहर के रसूलपुर में किराए के मकान में रह रहा था। पूछताछ में उसने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर 90-100 टन चना गबन की बात स्वीकार की। उसने बताया कि इसमें से करीब 20 टन चना उन्होंने स्थानीय थोक व फुटकर कारोबारी को बेचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *