कार में दो गायों को ठूंस कर ले जा रहे थे तस्कर, गाड़ी खराब होने पर छोड़कर भागे…

Share

बालोद। बालोद जिले में पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। छोटी सी गाड़ी में दो गायों को ठूंस कर ले जा रहे थे, लेकिन गाड़ी खराब होने के कारण उसे छोड़ कर भाग गए। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। लगभग चार किमी दूर ग्राम डुड़िया के कुछ दूर जाते ही उनकी गाड़ी खराब हो गई थी।

गुंडरदेही-राजनांदगांव मार्ग पर ग्राम पंचायत डुंडिया स्थित है, जो नागपुर महाराष्ट्र के संपर्क में आता है, जिसके कारण पशु तस्करी होती है। मंगलवार की सुबह डुड़िया के बच्चे दौड़ने के लिए निकले थे, तभी उन्होंने देखा कि चार पहिया वाहन में गायों की आवाज आ रही थी और वह हड़बड़ा रही थी। बच्चों ने अपने ग्राम प्रमुखों की सूचित किया।

इसके बाद पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग को सूचित किया गया। दोनों विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों गायों को बाहर निकाला। इतने छोटे वाहन में दो गायों को ठूंसने पर वे भी आश्चर्यकित थे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीडी कौशल ने अपनी टीम के साथ गायों का इलाज प्रारंभ किया। गाड़ी महाराष्ट्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *