जांच करने पहुंचे थे वन विभाग कर्मचारी, खुद ही बैठे गए शराब पीने, देखें वायरल वीडियो

जांच करने पहुंचे थे वन विभाग कर्मचारी, खुद ही बैठे गए शराब पीने, देखें वायरल वीडियो
Share

जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा के खपरीडीह गांव की आरा मिल में जांच के लिए पहुंचे वन विभाग के 6 कर्मचारी शराब पीते हुए वीडियो में पकड़े गए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने सभी का अल्कोहल टेस्ट करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई, लेकिन अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार जब ग्रामीण खपरीडीह के आरा मिल के विरुद्ध शिकायत पर पहुंचे थे, तभी वन विभाग के कर्मचारी जांच करने के बजाय केसरवानी आरा मिल के संचालक के साथ शराब पीते नजर आए, वहीं इस दौरान अवैध अर्जुन की लकड़ी का जखीरा मौजूद था। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वन विभाग के 6 कर्मचारी शराब पीते नजर आए, वीडियो में बोतल और डिस्पोजल नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने सभी 6 कर्मचारी के अल्कोहल टेस्ट करवाने के लिए चिकित्सालय भेज जिला गया। सभी 6 सभी कर्मचारी के रिपोर्ट पर अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है, वहीं अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *