Road Accident:-तेज रफ्तार का कहर: खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

Share

Road Accident:-जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग पर पंडरीपानी के पास तेज रफ्तार बाइक खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Road Accident:-कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, एक पानी टैंकर सड़क किनारे खड़ी थी, जिसे मकान निर्माण कार्य के लिए लाया गया था। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक तीखे मोड़ के पास नियंत्रण खो बैठा और सीधे खड़ी टैंकर से जा भिड़ा।

Road Accident:-टक्कर इतनी भीषण कि…

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टैंकर के अंदर तक जा घुसी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Road Accident:-पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



Road Accident:-सावधानी ही सुरक्षा

ऐसे हादसे यह बताते हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर जानलेवा साबित हो सकती है, खासकर मोड़ और संकरे रास्तों पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *