Iran Vs USA:-ईरान का तंज: “रिजीम चेंज सफल”, अमेरिका में बड़े सैन्य बदलाव पर उड़ाया मजाक

Share

Iran Vs USA:-पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर तीखा तंज कसा है। ईरान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “रिजीम चेंज” बयान का मजाक उड़ाते हुए लिखा— “रिजीम चेंज सफलतापूर्वक हो गया।”


Iran Vs USA:-क्या है पूरा मामला?

पिछले एक महीने से अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान अमेरिका में सेना और सरकार के कई बड़े पदों पर अचानक बदलाव हुए हैं।

अमेरिकी थल सेना के प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को समय से पहले हटा दिया गया।
-रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उन्हें पद छोड़ने को कहा।
-इससे पहले वायुसेना प्रमुख और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों में भी बदलाव हो चुका है।



Iran Vs USA:-हटाने के पीछे क्या वजह?

कई विशेषज्ञों का मानना है कि जनरल जॉर्ज ईरान के खिलाफ जमीनी युद्ध के पक्ष में नहीं थे। हालांकि उन्होंने खुद इस पर कोई बयान नहीं दिया।
वहीं अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी पर दस्तावेजों के गलत प्रबंधन के आरोप लगे थे।


Iran Vs USA:-ईरान ने कैसे उड़ाया मजाक?

दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की बैठक दिखाई गई।

-तस्वीर में कुछ अधिकारियों के चेहरे चिन्हित किए गए थे और नीचे लिखा था—
“रिजीम चेंज सफलतापूर्वक हो गया”
-साथ में “MAGA” और हंसने वाला इमोजी भी जोड़ा गया

इसका सीधा संदेश था कि ट्रंप जहां दूसरे देशों में सरकार बदलने की बात करते हैं, वहीं अमेरिका के अंदर ही बड़े बदलाव हो रहे हैं।


Iran Vs USA:-कैबिनेट में भी हलचल

सिर्फ सेना ही नहीं, बल्कि ट्रंप प्रशासन में भी लगातार फेरबदल हो रहा है—

  • होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख क्रिस्टी नोएम को हटाया गया
  • नेशनल डायरेक्टर जो केंट ने इस्तीफा दिया
  • अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी को भी पद से हटाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *