Crime News:-जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: पखांजुर में एक की मौत, कई घायल, पुलिस जांच जारी
Crime News:-छत्तीसगढ़ के पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 27 में जमीन विवाद को लेकर बड़ा हिंसक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार पर 10 से 12 लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
इस हमले में बृजेश मजूमदार नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पखांजुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
READ MORE:-ईरान का तंज: “रिजीम चेंज सफल”, अमेरिका में बड़े सैन्य बदलाव पर उड़ाया मजाक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Crime News:-स्थिति
- पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है
- गांव में तनाव का माहौल, सुरक्षा बढ़ाई गई
- जल्द गिरफ्तारी की संभावना
