Iran Vs USA:-होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव: Donald Trump की ईरान को खुली धमकी, पावर प्लांट और पुलों पर हमले की चेतावनी
Iran Vs USA:-अमेरिका और Iran के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़े शब्दों में ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि Strait of Hormuz (होर्मुज स्ट्रेट) को नहीं खोला गया, तो अमेरिका बड़ा सैन्य हमला करेगा।
READ MORE:- मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश नाकाम, 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला, तो उसे “नरक” जैसी स्थिति में पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान के पावर प्लांट और महत्वपूर्ण पुलों को निशाना बनाया जा सकता है।
Iran Vs USA:-48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया
ईरान ने अमेरिका की इस चेतावनी को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिका दबाव में आकर धमकियां दे रहा है।
ट्रम्प ने पहले 48 घंटे के भीतर होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था, जिसे ईरान ने मानने से इंकार कर दिया।
Iran Vs USA:-पहले भी हो चुका है हमला
अमेरिका ने इससे पहले Tehran को Karaj से जोड़ने वाले B1 हाईवे ब्रिज पर हमला किया था।
Iran Vs USA:-36 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन
इस तनाव के बीच एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन भी सामने आया है।
अमेरिका का एक F-15 Eagle ईरान के ऊपर मार गिराया गया था, जिसके बाद उसके पायलट पहाड़ी इलाके में फंस गए थे।
-अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने 36 घंटे के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
– इस दौरान भारी गोलीबारी हुई और कई लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया।
ट्रम्प ने इस मिशन को अमेरिकी इतिहास का “सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन” बताया।
Iran Vs USA:-क्या है होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत?
Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग माना जाता है।
-यहां से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है
-इसे बंद करना वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है
Iran Vs USA:-स्थिति गंभीर, दुनिया की नजरें टिकीं
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर साफ दिख सकता है।
