Crime News:-मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश नाकाम, 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Crime News:-छत्तीसगढ़ के पाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत डोंगानाला के गणेशपुर गांव निवासी 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया था। उसके दोस्त तो वापस घर लौट आए, लेकिन आयान लापता हो गया। परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
जांच के दौरान पता चला कि आयान को उसके घर के सामने रहने वाला 19 वर्षीय युवक रंजीत अपने साथ ले गया था। इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक से पूछताछ शुरू की गई।
Crime News:-पुलिस जांच में बड़ा खुलासा:
कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि नशे की हालत में वह बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने गलत इरादे से कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से वार कर बच्चे की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के लिए पड़ोसी गांव करतली के एक खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया।
Crime News:-ऐसे मिला शव:
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से बच्चे का शव बरामद किया। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
