India Bangladesh Relations:-भारत-बांग्लादेश रिश्तों में पिघलती बर्फ! 18 महीने बाद बड़ी पहल, डिनर डिप्लोमेसी से नई शुरुआत

Share

India Bangladesh Relations:-भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय से चले आ रहे तनाव अब कम होते नजर आ रहे हैं। खलीलुर रहमान के नई दिल्ली दौरे ने दोनों देशों के रिश्तों में नई उम्मीद जगा दी है।

करीब 18 महीने के तनाव के बाद किसी बड़े बांग्लादेशी नेता की यह पहली भारत यात्रा है। इस दौरान रहमान ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ खास डिनर मीटिंग की। इस ‘डिनर डिप्लोमेसी’ में सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों को सुधारने पर लंबी और अहम चर्चा हुई।


India Bangladesh Relations:-आज होगी अहम बैठक

आज रहमान की मुलाकात भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी। इस बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा संभव है:

मुद्दासंभावित चर्चा
गंगा जल संधिअवधि बढ़ाने पर बातचीत
व्यापार संबंधआयात-निर्यात बढ़ाने पर जोर
ईंधन सप्लाईडीजल-पेट्रोल की अतिरिक्त आपूर्ति
वीजा नियमयात्रियों के लिए आसान नियम

India Bangladesh Relations:-तनाव की वजह और अब बदलाव

दरअसल, मोहम्मद यूनुस के शासनकाल में भारत विरोधी गतिविधियों के चलते रिश्तों में खटास आ गई थी। लेकिन अब तारिक रहमान के सत्ता में आने के बाद हालात बदलते दिख रहे हैं।

हाल ही में तारिक रहमान ने अपने क्षेत्र के 5 मंदिरों के लिए 6.5 करोड़ टका देने का ऐलान किया, जिसे सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।


India Bangladesh Relations:-शेख हसीना का मुद्दा भी अहम

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का मुद्दा भी चर्चा में बना हुआ है। वे अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं और बांग्लादेश सरकार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। हालांकि, भारत ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।


India Bangladesh Relations:-कूटनीतिक हलचल तेज

इसी बीच, भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने भी हाल ही में बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान से मुलाकात की। दोनों देशों ने “सकारात्मक और आगे की सोच” के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *