Startup India:-छत्तीसगढ़ की स्टार्टअप मुस्कान एयरोस्पेस ने स्पेस एजुकेशन के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Share

Startup India:-छत्तीसगढ़ की उभरती हुई स्टार्टअप मुस्कान एयरोस्पेस देशभर के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्पेस एजुकेशन प्रदान कर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रही है। संस्था द्वारा स्थापित किए जा रहे आधुनिक स्पेस एजुकेशन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट, रोबोटिक्स एवं नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।

यह पहल देश के विभिन्न राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है, जहां हजारों विद्यार्थी आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक से जुड़कर अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

Startup India:-यह महत्वपूर्ण पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।

मुस्कान एयरोस्पेस का लक्ष्य आने वाले समय में देश के अधिक से अधिक शासकीय विद्यालयों तक स्पेस एजुकेशन पहुंचाकर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *