राज्यस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 12 से 14 जनवरी तक सांइस कालेज में होगा आयोजन

Cg news
Share

रायपुर। राजधानी में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। आज इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बैठक ली। यह आगामी 12 से 14 जनवरी को साइंस कालेज ग्राउंड में आयोजित होगी।

कलेक्टर ने जिसमें प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभाओं की प्रस्तुति देगें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए सभी अधिकारी जुट जाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें।

युवा उत्सव कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास, ने अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही सुपर 30 फेम आंनद कुमार का प्रेरणादायक उद्धबोधन भी होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *