26 जनवरी की सुबह दर्दनाक हादसा, हाइवा ने मारी टक्कर, पिता-बेटी की मौत…

Share

जांजगीर चांपा। थाना क्षेत्र के अमरताल के पास 26 जनवरी की सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार पिता व पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक की पत्नी दूर जा गिरी। लगातार हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे अकलतरा थाना के गांव अमरताल के पास चक्काजाम कर दिया। आश्वासन के 5 घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

पुलिस के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के गांव सुकली निवासी केशव राठौर (40) अपनी पत्नी बृहस्पति राठौर व पुत्री पूर्णिमा 13 के साथ बाइक से नरियरा जा रहे थे। अमलतरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रेत से भरे हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चालक की पत्नी दूर जा गिरी।

वहीं बाइक चालक व उसकी पुत्री बाइक के पास गिर गए। इसके बाद हाइवा चालक ने दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे पिता व पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला को भी चोटे आई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। लगातार हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे में चक्काजाम कर दिया। मुआवजा व तेज रफ्तार पर लगाम की मांग पर अड़े रहे।

विधायक, सांसद और डीजे भी जाम में फंसे

नेशनल हाइवे में चक्काजाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 26 जनवरी होने से हाइवे में वाहनों की आवाजाही ज्यादा रही। ऐसे में इस चक्काजाम में घंटों में जिले के तीन विधायक अकलतरा, जैजैपुर, विधायक मुंगेली, सक्ती डीजे फंसे रहे। 1 लाख रुपए मुआवजा वाहन मालिक व शासन द्वारा 25 हजार रुपए देने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *