तेज आंधी से बिजली तार पर गिरा पेड़, चपेट में आई महिला की मौत…

Share

बालोद। बालोद में मंगलवार की सुबह आई आंधी की वजह से खेरथाबाजार में एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम खेरथा के कुहार समाज की महिलाएं अपनी मिट्टी खदान की सफाई करने गई थीं। अचानक मौसम खराब होने से महिलाएं अपने घर की ओर वापस आ रही थीं। तभी आंधी शुरू हो गई, जिससे बगीचे में स्थित आम का पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। कीर्तन बाई प्रजापति नामक महिला को सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई। रेवती बाई, तेज बाई और दया बाई भी घायल हो गई।

सभी घायलों को 108 की मदद से तत्काल देवरी स्थित सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल कीर्तन बाई प्रजापति (63) की मौत हो गई, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

ग्राम तरौद में बड़ी घटना घटते बच गई। सुबह बालोद- डौंडीलोहारा मार्ग में एक यात्री बस गुजरी, उसी समय अचानक एक पेड़ तेज हवा से विद्युत तार पर गिरा और टूटकर सड़क पर गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा, उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। गांव में कंपनी के मुताबिक 10 से 12 पोल टूटे हैं। जिसकी मरमत की जा रही है।

लाखों का नुकसान

कंपनी के मुताबिक जिले के विभिन्न क्षेत्र मिलाकर आंधी से लगभग 50 बिजली पोल टूटे है। बड़ी संया में पेड़ भी गिरे हैं। मुय मार्ग में टूटे पेड़ को हटाया गया और आवागमन बहाल किया गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

तेज हवा तूफान व विद्युत तारों में पेड़ गिरने के कारण बालोद डिवीजन अंतर्गत लगभग 50 पोल टूटे हैं। अभी वास्तविक जानकारी मंगाई जा रही है। जहां-जहां फाल्ट है। वहां मरमत कराई जा रही है। कहीं भी ब्लैक आउट की स्थिति नहीं है।-एसके बंड, ईई, विद्युत विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *