रमन सिंह के बगले के सामने युवक पर चाकू से हमला, इलाके में फैली सनसनी…

Share

रायपुर। राजधानी के स्पीकर हाउस के सामने नाबालिग बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शहर के सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइंस क्षेत्र में यह वारदात हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार नाबालिग लड़कों ने युवक को घेरा और चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। युवक की पीठ और कंधे पर गहरी चोट आई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शहर के सुरक्षित और वीआईपी इलाका माने जाने वाले सिविल लाइंस क्षेत्र में इस वारदात से सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *