डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर में हादसा, रोपवे की ट्राली गिरी भाजपा नेता घायल…

Share

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली गिर गई, जिसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। ट्राली में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। हादसे में भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है।

बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस में लापरवाही के चलते ये दुर्घटना हुई। फ़िलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

अस्थायी रूप से किया बंद

फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रोपवे संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *