महाकुंभ में हादसा, छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा- धैर्य रखें, हड़बड़ी न करें…
रायपुर। वर्तमान समय में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में चल रहा है। वहां छत्तीसगढ़ से भी कई लोग अपने परिवार के साथ तो कोई अपनी संस्था के साथ स्नान करने पहुंचे हैं। बुधवार की सुबह मौनी अमावस्या में डुबकी लगाने पहुंचे कई श्रद्धालुओं की हादसे के शिकार भी हुए। इस पर छत्तीसगढ़ से इस्कॉन मंदिर में सेवा देने वाले सीके साहू के साथ 60 सदस्यों ने महाकुंभ में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां पर भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है।
प्रयागराज में पहुंचते ही 10 किलोमीटर तक का पैदल सफर के बाद महाकुंभ स्थल पर पहुंच पाया। रास्ते में भारी भीड़ होने से काफी दिक्कत हुई। भीड़ का शिकार हो गया। फिलहाल में अपने टेंट में पहुंचकर सदस्यों के साथ सेवा कार्य में लगा हूं। जो लोग यहां पर आने का सोच रहे, उनसे कहूंगा कि वे धैर्य का परिचय दें और हड़बड़ी न करें। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षित चलें और सही रास्ता चुनें।
कबीर नगर निवासी जया वैष्णव भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंची है। उन्होंने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकुंभ में डुबकी के लिए लोग पूरे उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। भीड़ तो है, लेकिन उत्साह के चलते महाकुंभ में जाने का अलग ही आनंद है।
