नेशनल हाईवे में हादसा, ज्वेलर्स शॉप के संचालक की मौत…
कोंडागाँव। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार की दोपहर हुए एक सड़क दुर्घटना में कोंडागाँव निवासी विजय कंमल ज्वेलर्स के संचालक रोशन कोठारिया की मौत हो गई वहीं शेषमल सुराना गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल इनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।बताया जा रहा है कि, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोसागाव तिराहे पर बाइक सवार स्पीड से रोड क्रॉस कर रहा था।
तभी जगदलपुर की ओर से आ रही टिप्पटर क्रमांक सीजी 04 पीसी 9490 के चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को बचाते समय अनियंत्रित होकर कांकेर की ओर से आ रही बेलोनो कार क्रमांक सीजी 27 एन 4033 को जबरदस्त टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। कार में कोंडागाँव निवासी सवार मृतक व घयाल दोनों सवार थे।
