अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस…

Share

नई दिल्ली। लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से मशहूर हुई अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। शुरूआती रिपोर्ट्स में उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक शेफाली को उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी, तीन अन्य लोगों द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

सलमान खान के साथ फिल्म में किया था काम

शेफाली जरीवाला साल 2000 की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा से लोकप्रिय हो गईं थी। जिससे उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का उपनाम मिला। बाद में उन्होंने सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में काम किया इसके साथ ही उन्होंने नच बलिए और बिग बास 13 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया।

गायक मीका सिंह ने जताया शोक

शेफाली के निधन पर शोक जताते हुए

गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि मैं बहुत ही ज्यादा दुखी, सदमे में और दिल में भारी महसूस कर रहा हूं। हमारी प्यारी स्टार और मेरी प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *