अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन, इस तारीख तक करें अप्लाई…
कवर्धा। भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाईन पंजीयन, आवेदन के लिए भारतीय वायुसेना के वेबसाईट में 27 जनवरी 2025 तक कर सकते है। इच्छुक उमीदवार की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं, इंजीनियरिंग डिप्लोमा में कुल अंक 50 प्रतिशत अंक व अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
