भिलाई में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर छुपा रही थी पहचान…

Share

भिलाई। पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले दो वर्षों से अपनी असली पहचान छुपाकर भिलाई के सुपेला क्षेत्र में निवास कर रही थी।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने भारत में रहते हुए फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे। गिरफ्तार की गई महिला की असली पहचान पन्ना बीवी के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश की मूल निवासी है। उसने भारत में रहने के लिए अपना नाम बदलकर अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष कर लिया था।

महिला ने न केवल नाम बदला बल्कि आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में भी फर्जी जानकारी देकर भारतीय नागरिक होने का प्रमाण प्रस्तुत किया। जब उसने भिलाई के अस्पतालों में अपना इलाज करने पहुंची, तब शक हुआ पुलिस को मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। साथ में मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *