जून में बैंकों का 11 दिन अवकाश, जल्द निपटा ले सारा काम…

Share

रायपुर। अगले महीने जून में 11 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय-क्षेत्रीय त्योहारों के साथ ही 4 शनिवार एवं 5 रविवार के शासकीय अवकाश भी शामिल हैं। यह अवकाश 1 जून (रविवार) को साप्ताहिक, 7 जून (शनिवार) को बकरीद (ईद उल-अज़हा), 8 जून (रविवार) 11 जून (बुधवार)- संत गुरु कबीर जयंती, 14 जून ( दूसरा शनिवार), 15 जून (रविवार) 22 जून (रविवार) 28 जून ( चौथा शनिवार) 29 को रविवार और बकरीद को देखते हुए तीन दिन का लॉंन्ग वीकेंड मिलेगा। बता दें कि 6 जून को केरल में बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 7 जून को पूरे देश में और 8 जून को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *