पिकनिक मनाने गए छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला, 11 लोग घायल…

Share

कवर्धा। कवर्धा शहर के गर्ल्स कॉलेज से पिकनिक मनाने गए छात्राएं व स्टॉफ पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे 11 लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन छात्राओं को ज्यादा काटने के चलते कुछ घंटे ज्यादा समय तक ऑब्जर्वेशन के लिए रोका गया था। तत्काल उपचार मिलने से वे जल्द सामान्य हो पाए।बुधवार की सुबह गर्ल्स कॉलेज की बालिकाएं एक व्यायाता और स्टॉफ पिकनिक मनाने के लिए सरोदा जलाशय के आसपास पहुंचे। पिकनिक के दौरान वे खाना बना रहे थे तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

डॉयल 112 और निजी वाहन से अस्पताल लाया। इसमें भारती चंद्रवंशी(35), महेश्वरी साहू(22), निशा मानिकपुरी(22), पूर्णिमा साहू(23), रोशनी साहू(24), गिरधारी लाल(32), खुशमंजली पात्रे(21), बल्लू कुमार(40), रोशनीकौशिक(24), कीर्ति गुप्ता(25), निलांचल(20), निशा बिशहरिया(63), मिनेश्वरी(25) घायल हुई। प्राथमिक उपचार के बाद इनकी हालत में सुधार हुआ।

सिविल सर्जन ने डॉ. केशव प्रसाद ध्रुव ने बताया कि सभी की हालात सामान्य रही। समय पर अस्पताल पहुंच गए थे, जिसके चलते उपचार सही समय पर हो पाया। किसी की हालत खराब नहीं थी। सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *